Target Exam

CUET

Subject

Hindi

Chapter

Comprehension - (Narrative / Factual)

Question:

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अध्ययनों और संयुक्त राष्ट्र संघ की मानव विकास रिपोर्टों ने भारत के बच्चों में कुपोषण की व्यापकता के साथ साथ बाल मृत्यु दर और माता की मृत्यु दर के ग्राफ के काफी ऊँचा रहने को बार बार इंगित किया है। यूनिसेफ की रिपोर्ट बताती है कि लड़कियों की दशा और भी ख़राब है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बाद कम उम्र में लड़कियों की शादी के मामले दक्षिण एशिया में भारत में ही अधिक हैं। इस रिपोर्ट का असर यह हुआ है कि बच्चों की सेहत, शिक्षा, सुरक्षा से संबंधित नए कानून बने, मंत्रालय और विभाग गठित हुए, संस्थाएं और आयोग बने। इससे कुछ सुधार अवश्य दिखाई दिया है। इसके बावजूद बहुत सारी बातें विचलित करने वाली हैं। मसलन देश में हर साल लाखों बच्चे गुम हो जाते हैं। शारीरिक शोषण के लिए बच्चों को मजबूर किया जाता है। बच्चे घरेलू हिंसा के शिकार भी हो जाते हैं। इसका एक प्रमुख कारण बच्चों के प्रति सामाजिक असंवेदनशीलता भी है।

भारत एशिया के किस भाग में अवस्थित है?

Options:

उत्तर

पूरब

पश्चिम

दक्षिण

Correct Answer:

दक्षिण

Explanation:

सही उत्तर विकल्प (4) है → दक्षिण