निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
स्वस्थ शरीर वाला मनुष्य ही इस संसार के सभी प्रकार के सुखों को भोग सकता है तथा सुखमय जीवन बिता सकता है। स्वस्थ शरीर के लिए पौष्टिक भोजन तथा व्यायाम दोनों ही अतिआवश्यक हैं। व्यायाम करने का भी ढंग होता है। इसे करते समय सदा कुछ सावधानियाँ बरतनी चाहिए। पहली सावधानी यह है कि आयु, समय व शरीर की क्षमता के अनुसार ही व्यायाम करना चाहिए। दूसरी सावधानी यह है कि सही व्यायाम का चुनाव करना चाहिए तथा व्यायाम की उचित मात्रा निश्चित करनी चाहिए। तीसरी सावधानी यह है कि शुद्ध वायु, प्रकाश वाले खुले स्थान में व्यायाम करना चाहिए। व्यायाम के तुरंत बाद स्नान नहीं करना चाहिए। व्यायाम के अनेक लाभ हैं - इससे शरीर में शुद्ध रक्त का संचार होता है, भोजन ठीक से पचता है, शरीर पुष्ट बन जाता है, थकान कम अनुभव होती है तथा मस्तिष्क भी स्वस्थ रहता है।
गद्यांश का उचित शीर्षक है-
Answer & explanation
Correct answer: option 4
सही उत्तर विकल्प (4) है → व्यायाम के लाभ
गद्यांश का मुख्य विषय व्यायाम है: उसकी सावधानियाँ और “व्यायाम के अनेक लाभ हैं”; इसलिए व्यायाम के लाभ उचित शीर्षक है।
अन्य विकल्प गलत क्यों हैं?
विकल्प 1: संसार और शरीर — 'संसार' का उल्लेख केवल पहले वाक्य में है।
विकल्प 2: शरीर और मस्तिष्क — मस्तिष्क का उल्लेख केवल अंत में एक लाभ के रूप में है।
विकल्प 3: स्वस्थ शरीर और भोजन — भोजन का उल्लेख केवल एक बार है।