सूची -I को सूची -II से सुमेलित कीजिए :
| सूची -I (लोकोक्ति) | सूची -II (अर्थ) |
|---|---|
| (A). इस हाथ दे, उस हाथ ले | (I). शासक कोई भी हो, साधारण जन पर कोई अंतर नहीं पड़ता |
| (B). एक मछली सारे तालाब को गंदा कर देती है | (II). कर्म का फल शीघ्र मिलता है |
| (C). उतावला सो बावला | (III). जल्दबाज़ी करने वाला मूर्ख होता है |
| (D). कोउ नृप होउ हमहिं का हानी | (IV). एक बुरा व्यक्ति पूरे समूह को बदनाम कर देता है |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :
Answer & explanation
Correct answer: option 4
सही उत्तर विकल्प (4) है → (A) - (II), (B) - (IV), (C) - (III), (D) - (I)
| सूची-I (लोकोक्ति) | सूची-II (अर्थ) |
|---|---|
| (A). इस हाथ दे, उस हाथ ले | (II). कर्म का फल शीघ्र मिलता है |
| (B). एक मछली सारे तालाब को गंदा कर देती है | (IV). एक बुरा व्यक्ति पूरे समूह को बदनाम कर देता है |
| (C). उतावला सो बावला | (III). जल्दबाज़ी करने वाला मूर्ख होता है |
| (D). कोउ नृप होउ हमहिं का हानी | (I). शासक कोई भी हो, साधारण जन पर कोई अंतर नहीं पड़ता |