Target Exam

CUET

Subject

Hindi

Chapter

Comprehension - (Narrative / Factual)

Question:

प्रस्तुत गद्यांश के आधार पर प्रश्नों के उत्तर दीजिये -

भारतीय चित्रकला के चमत्कारों का असली खजाना अजंता की गुफाओं में है। अजंता की गुफाओं में 24 विहार (मठ) और 5 चैत्य (स्तूप वाले विशाल भवन) हैं, जिनमें से तेरह में दीवारों, भीतरी छतों और स्तंभों पर चित्र अंकित हैं। इन गुफाओं में से कुछ तो बहुत पुरानी अर्थात पहली दूसरी ईस्वी पूर्व की हैं और कुछ चौथी से लेकर सातवीं सदी तक की एवं उनके चित्र भी इन्हीं तीन सौ वर्षों में बने थे। वस्तुतः इन पहाड़ियों में गुफा बनाने का सिलसिला मौर्यों के काल में ही आरम्भ हुआ था, किन्तु बाद के राजे भी उसमें वृद्धि करते गये। अजंता के चित्रों के विषय मुख्यतः बौद्ध धर्म के विषय हैं। अजंता की गुफाओं में जिस कला के उदाहरण हैं, उसी के उदाहरण सिगरिया (श्रीलंका) और बाघ (ग्वालियर, मध्य भारत) की गुफाओं में मिलते हैं। सिगरिया की चित्रकारी छठी शती के अंत की है और बाघ गुफा के चित्र भी छठी या सातवीं शती में बने होंगे।

अजन्ता की गुफाओं के प्राचीनतम चित्र किस सदी के हैं?

Options:

तीसरी-चौथी ई. पूर्व

पहली-दूसरी सदी के

पहली-दूसरी ई. पूर्व 4. सातवीं ई. पूर्व

सातवीं ई. पूर्व

Correct Answer:

पहली-दूसरी ई. पूर्व 4. सातवीं ई. पूर्व

Explanation:

सही उत्तर विकल्प (3) है → पहली-दूसरी ई. पूर्व 4. सातवीं ई. पूर्व