CUETMOCK
  • Pricing
  • Mentors
Log inStart freeStart free mocks→

First test, then trust

Try a free CUET mock test.

Join 5,00,000+ students who rehearsed exam day on the exact NTA screen before sitting CUET. On the web and on Android.

Start free mocks →Get the Android app
CUETMOCK

India's #1 CUET Mock Test Platform. Original NCERT-based questions on the exact NTA exam screen — trusted by 5,00,000+ students since CUET 2022.

Get it onGoogle PlayScan to download the CUETMOCK app

Mock tests

  • CUET mock test series
  • Browse all papers
  • Commerce mocks
  • Humanities (Arts) mocks
  • Science mocks
  • Languages & GAT mocks
  • Free practice questions
  • Pricing

Resources

  • CUET exam guide
  • CUET syllabus
  • Universities accepting CUET
  • Expert blogs
  • News & notifications
  • Webinars & counselling
  • CUET score calculator
  • How we estimate your rank
  • FAQs

Company

  • About us
  • Our leadership & team
  • Our toppers
  • Mentors
  • For schools
  • Contact us
  • Terms
  • Privacy
  • Refund policy

Talk to us

+91 7696 6630 56info@cuetmock.comWhatsApp us

Our other platforms

  • JEE Mock — For IIT-JEE aspirants
  • NEET Mock — For NEET aspirants

Newsletter

Exam updates, study material and offers — no spam.

© 2026 NYC Ventures Pvt. Ltd.

701-702, Royal Business Park, Zirakpur, Punjab - 140603

  • Terms of use
  • Privacy policy
  • Refund policy
  • Contact us

iCUETMOCK is an independent preparation platform, not affiliated with the National Testing Agency (NTA). Always check exam details on the official NTA website.

  • Home
  • Mock tests
  • CUET guide
  • Pricing
  • Log in
Home/Practice questions/Hindi
HindiComprehension - (Narrative / Factual)

प्रकृति गुलाब के माध्यम से क्या संदेश दे रही है?

मुझे भरपूर सुंदरता और सुगंध मिली, मेरी उपस्थिति के बिना ईश-आराधना तक अधूरी रह जाती है। तो फिर मेरे साथ कांटे क्यों जड़ दिए गए? गुलाब यह सोच कर मलिन होने लगा। उसने निश्चय किया कि रोज भगवान के शीश पर शोभा पाता हूँ, आज उनके चरणों में बैठकर उनसे ही यह बात पूछूंगा। भगवान के दरबार में पहुंच कर गुलाब दुखी स्वर में बोला, ' हे सृजनहार! आपने मुझे सब कुछ दिया, लेकिन इतना देने के बाद आपने क्या सोच कर मुझे कांटों का साथ दिया? क्या यह मेरे साथ अन्याय नहीं है?' भगवान ने कहा, “वत्स, तुम्हारा दुख व्यर्थ है। ये कांटे तुम्हारे साथ अन्याय नहीं, तुम्हारे लिए वरदान हैं। ये कांटे वास्तव में रंग, रूप और सुगंध की रक्षा के सजग प्रहरी हैं, ताकि तुम अपने पूरे रूप में खिल सको। इन्हीं कांटों की वजह से तुम सुरक्षित रह पाते हो।” इस सृष्टि में हम जिस विपत्ति को कांटों की चुभन की तरह कष्टकारक समझते हैं, उसका भी हमसे गुलाब के कांटों जैसा ही अनोखा रिश्ता है। गुलाब का कांटों के बीच खिलना हमारे जीवन के लिए प्रकृति का संदेश है कि जीवन फूलों की सेज नहीं है। जैसे गुलाब में केवल कोमलता ही नहीं होती, उसी तरह जीवन भी सुख-दुख का संगम है। जिसने यह रहस्य समझ लिया, वह हर अभिशाप को भी वरदान बना लेता है। गुलाब को प्रेम-प्रतीक मानने वाले प्रेमियों को यह संकेत है कि प्रेम में भी बहुत दर्द होते हैं, चुभन होती है, दर्द और चुभन के कांटों की परवाह करोगे तो प्रेम के सुंदर गुलाब की सुगंध से वंचित रह जाओगे। चाणक्य नीति कहती है कि ज्ञानी को कांटा चुभे तो उसे कष्ट और दर्द तो होता है, मगर वह दुखी नहीं होता। हम भी जब किसी तकलीफ में हों तो विचारें कि सिर्फ कष्ट में हैं या वाकई दुखी हैं? कष्ट मतलब अभाव और दुख मतलब भाव। जीवन वृक्ष भी सुख के फूल और दुख के कांटे दोनों से पल्लवित होता है। हमें प्रारंभ से ही सुख और दुख दोनों के लिए तैयार रहना होगा। बचपन केवल कठोरता पाए तो निश्चित ही दुखी होगा, लेकिन प्रेम ही मिलता रहे तो उसमें कोई ‘रीढ़' विकसित नहीं हो पाएगी। ऐसे में जब भी जीवन की वास्तविकता सामने होगी, वह धराशायी हो जाएगा। अभिभावक उसे प्रेम देते रहें, जिससे वह जान सके कि प्रेम संभव है पर कठोर भी रहें, जिससे बच्चा जान सके कि जीवन में कड़ा संघर्ष है।

प्रकृति गुलाब के माध्यम से क्या संदेश दे रही है?

Answer & explanation+

Correct answer: option 4

सही उत्तर विकल्प (4) है → गुलाब का काँटों के बीच खिलना, जीवन के फूलों की सेज न होने का संदेश है।

गद्यांश कहता है: “गुलाब का कांटों के बीच खिलना हमारे जीवन के लिए प्रकृति का संदेश है कि जीवन फूलों की सेज नहीं है।”

अन्य विकल्प गलत क्यों हैं?

विकल्प 1: सौंदर्य-सुगंध की प्रतिमूर्ति बनना — ऐसा संदेश गद्यांश में नहीं है।

विकल्प 2: प्रेमियों के लिए प्रेम का संदेश — यह प्रेमियों के लिए अलग संकेत है, प्रकृति का संदेश नहीं।

विकल्प 3: गुलाब रक्षा के प्रहरी — रक्षा के सजग प्रहरी काँटे हैं, गुलाब नहीं।

Advertisement

Practise more on Comprehension - (Narrative / Factual)

Chapter-wise mocks on the real NTA exam screen, with solutions and your rank. Your first mocks are free.

Start free mocks →

Advertisement

Next questions

  1. The following bar graph shows the production of various models of mobiles in the year 2019 and 2020. The total production is 40 lakhs durin…General Aptitude Test · Quantitative Reasoning
  2. Assertion (A): All therapeutic approaches involve an interpersonal relationship between the therapist and the client or patient.Reason (R):…Psychology · Therapeutic Approaches
  3. Which sector saw the establishment of private sector banks as a result of the reform policies introduced in and after 1991?Economics · Indian Economic Development: Liberalisation, Privatisation and Globalisation - An Appraisal
  4. The Bar graph given below presents the marks (out of 100) obtained by 10 students in a subject. The average of marks obtained by S3 and S5…General Aptitude Test · Quantitative Reasoning
  5. Two protons P and Q are placed between two charged plates A and B as shown, thenPhysics · Electric Charges and Fields
  6. ___________ launch vehicle was used for launching the satellite Amazonia-1.General Aptitude Test · Current Affairs
  7. What percent of all freight per tonne-km. is carried through pipelines in U.S.A. ?Geography · Fundamentals of Human Geography: Transport and Communication
  8. A Sunday paper pairs short news items with film gossip, quizzes and sports trivia to keep its audience hooked. What has often led newspaper…Sociology · Social Change and Development in India: Mass Media and Communication
  9. Arrange the following 'Acts' in chronological order. (A) Morley-Minto Reform Act.(B) Regulating Act of India.(C) Pitt's India Act.(D) Monta…History · Modern India: Framing the Constitution
  10. Which of the following is a perfect square?General Aptitude Test · Quantitative Reasoning