'वह घर पहुँचते ही सो गया।' — इस वाक्य में 'पहुँचते ही' कौन-सी क्रिया है?
Answer & explanation
Correct answer: option 1
सही उत्तर विकल्प (1) है → तात्कालिक क्रिया
धातु के साथ 'ते ही' लगकर बनी क्रिया, जिसके तुरंत बाद दूसरी क्रिया हो, तात्कालिक क्रिया कहलाती है; 'पहुँचते ही' के तुरंत बाद 'सो गया' हुआ।
अन्य विकल्प गलत क्यों हैं?
विकल्प 2: प्रेरणार्थक क्रिया — इसमें कर्ता दूसरे से काम कराता है; यहाँ ऐसा नहीं है।
विकल्प 3: नामधातु क्रिया — यह संज्ञा, सर्वनाम या विशेषण से बनती है; 'पहुँच' मूल धातु है।
विकल्प 4: द्विकर्मक क्रिया — इसमें दो कर्म होते हैं; यहाँ कोई कर्म नहीं है।