निम्नलिखित गद्यांश के आधार पर प्रश्नों के उत्तर दीजिये।
भाई, जब तुम जानते हो कि जो टूट गया, वह जुड़ता नहीं, तो तुमको यह भी मालूम होगा कि तुम जिन निर्दोष व्यक्तियों को मार डालते हो वे जीवित नहीं हो सकते। जब मरने वाले को तुम जिन्दा नहीं कर सकते तो उन्हें मारते ही क्यों हो? इससे तुमको क्या मिलता है? इस तरह लोगों में दहशत क्यों फैलाते हो? बच्चों को अनाथ क्यों बनाते हो? स्त्रियों को विधवा क्यों बनाते हो? माता-पिता को पुत्रहीन क्यों बनाते हो? ये मारकाट, ये आतंक सब समाज को तोड़ना ही तो है? जब इस तरह समाज बनेगा तो दुनिया में कहाँ शांति स्थापित हो पायेगी? यह मानवता के लिए ठीक नहीं है। यह धरा पर जीवन का संकट नहीं, तो और क्या है? हमें मिलकर इसे रोकना होगा।
गद्यांश के अनुसार बच्चों को कौन अनाथ बनाता है?
Answer & explanation
Correct answer: option 4
सही उत्तर विकल्प (4) है → आतंकी
लेखक निर्दोषों को मारने वाले से पूछता है: “बच्चों को अनाथ क्यों बनाते हो?”; पूरा गद्यांश आतंक फैलाने वाले (आतंकी) को संबोधित है।
अन्य विकल्प गलत क्यों हैं?
विकल्प 1 और 2: समाज, दुनिया — समाज और दुनिया आतंक से पीड़ित हैं, अनाथ बनाने वाले नहीं।
विकल्प 3: शत्रु — गद्यांश में 'शत्रु' का उल्लेख नहीं; संबोधन आतंक फैलाने वाले के लिए है।