ऋतु वसंत का सुप्रभात था,
मंद मंद था अनिल बह रहा।
बालारुण की मृदु किरणें थीं,
अगल बगल स्वर्णिम शिखर थे।
एक दूसरे से विरहित हो,
अलग-अलग रहकर ही जिनको।
सारी रात बितानी होती,
निशा काल से चिर अभिशापित।
बेबस उस चकवा चकई का,
बंद हुआ क्रंदन, फिर उनमें।
उस महान सरवर के तीरे,
शैवालों की हरी दरी पर।
प्रणय कलह छिड़ते देखा है,
बादल को घिरते देखा है।
उपर्युक्त पद्यांश में रुदन के लिए किस शब्द का प्रयोग किया गया है ?
Answer & explanation
Correct answer: option 3
सही उत्तर विकल्प (3) है → क्रंदन
क्रंदन का अर्थ है रोना, विलाप: “बंद हुआ क्रंदन, फिर उनमें।”
अन्य विकल्प गलत क्यों हैं?
विकल्प 1: प्रणय — अर्थ: प्रेम।
विकल्प 2: अभिशापित — अर्थ: शाप पाया हुआ।
विकल्प 4: कलह — अर्थ: झगड़ा।