दिए गए गद्यांश पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए (ध्यानपूर्वक पढ़ते हुए)
राष्ट्रीय ध्वज का स्थान बहुत ऊँचा है। यह किसी देश की जनता की शक्ति का प्रतीक है, परन्तु ध्वज वहीं तक ऊँचा हो सकता है, जहाँ तक उस देश की जनता आगे बढ़ सकती है। यही बात आपके विषय में भी है। आप वहीं तक आगे बढ़ सकते हैं। अन्य लोग आपको वह नहीं समझते हैं, जो आप अपने आपको समझते हैं। किसी भी व्यक्ति का मूल्य व महत्त्व संसार उतना समझता है जितना उस व्यक्ति में आत्मविश्वास हो तथा देश की उन्नति और गौरव सच्चे देश भक्तों के ऊपर ही निर्भर होती है। जिस देश के नागरिक सच्चे देश प्रेमी होते हैं, उसी की उन्नति होती है और वह मूल्यवान बनता है।
किसी देश का ध्वज कहाँ तक सम्मान पा सकता है?
Answer & explanation
Correct answer: option 1
सही उत्तर विकल्प (1) है → जहाँ तक उस देश की जनता आगे बढ़ सकती है।
गद्यांश कहता है: “ध्वज वहीं तक ऊँचा हो सकता है, जहाँ तक उस देश की जनता आगे बढ़ सकती है”।
अन्य विकल्प गलत क्यों हैं?
विकल्प 2: जहाँ तक बढ़ने का आप अपने मन को विश्वास दिला सकते हैं। — यह व्यक्ति के बारे में है, ध्वज के बारे में नहीं।
विकल्प 3: अन्य लोग आपको वह नहीं समझते हैं, जो आप अपने आपको समझते हैं। — यह दूसरों द्वारा व्यक्ति को आँकने की बात है।
विकल्प 4: ध्वज जितना ऊँचा हो। — ध्वज की ऊँचाई स्वयं जनता की प्रगति पर निर्भर बताई गई है।