'चरण सरोज पखारन लागा' पंक्ति में कौन सा अलंकार है ?
Answer & explanation
Correct answer: option 3
सही उत्तर विकल्प (3) है → रूपक
यहाँ चरण (उपमेय) पर सरोज (उपमान) का अभेद आरोप है, अर्थात् चरणों को ही कमल मान लिया गया है; इसलिए यह रूपक अलंकार है।
अन्य विकल्प गलत क्यों हैं?
विकल्प 1: उत्प्रेक्षा — इसमें मनु, जनु आदि से संभावना व्यक्त होती है।
विकल्प 2: उपमा — इसमें सा, सम, सरिस जैसे वाचक शब्दों से समानता बताई जाती है; यहाँ वाचक शब्द नहीं है।
विकल्प 4: अनुप्रास — इसमें वर्णों की आवृत्ति से चमत्कार आता है।