Target Exam

CUET

Subject

Hindi

Chapter

Comprehension - (Narrative / Factual)

Question:

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिये -

जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए शिक्षा बहुत महत्वपूर्ण उपकरण है। यह जीवन के कठिन समय में चुनौतियों का सामना करने का मार्ग प्रशस्त करती है। शिक्षण-प्रक्रिया के दौरान प्राप्त किया गया ज्ञान प्रत्येक व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाता है। शिक्षा जीवन में बेहतर संभावनाओं को प्राप्त करने के अवसरों के लिए विभिन्न दरवाजे खोलती है। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा बहुत से जागरुकता अभियान चलाये जा रहे हैं, जिससे सभी व्यक्तियों में समानता की भावना लाई जा सके तथा देश को विकास के पथ पर आगे ले जाया जा सके। आज के वैज्ञानिक एवं तकनीकी युग में शिक्षा की अहम भूमिका है। आजकल शिक्षा के स्तर को आगे बढ़ाने के लिए बहुत तरीके अपनाए जा रहे हैं। शिक्षा का पूरा तंत्र अब बदल गया है। आज १२वीं कक्षा के बाद दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रम के माध्यम से नौकरी करते हुए कोई भी पढ़ाई कर सकता है। दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से हम आसानी से किसी भी बड़े और प्रसिद्ध विश्वविद्यालय में बहुत कम शुल्क पर प्रवेश ले सकते हैं। इसके अलावा अनेक छोटे-छोटे संस्थान भी विभिन्न कौशलों को विकसित करने वाले लघु अवधीय कौशलपरक पाठ्यक्रम चला रहे हैं। इन कौशलों में दक्षता प्राप्त कर व्यक्ति कम समय में ही अपने पैरों पर खड़ा हो सकता है।

गद्यांश के अनुसार आज का युग किस प्रकार का है?

Options:

चुनौतियों से भरा

आधुनिक युग

वैज्ञानिक और तकनीकी युग

प्राचीन युग

Correct Answer:

वैज्ञानिक और तकनीकी युग

Explanation:

सही उत्तर विकल्प (3) है → वैज्ञानिक और तकनीकी युग