Practicing Success

Target Exam

CUET

Subject

Hindi

Chapter

Comprehension - (Narrative / Factual)

Question:
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ कर प्रश्न का उत्तर दीजिए:-
बेहतर शिक्षा सभी के लिए जीवन में आगे बढने और सफलता प्राप्त करने के लिए बहुत
आवश्यक है| यह हम में आत्मविश्वास विकसित करने के साथ ही हमारे व्यक्तित्व निर्माण
में भी सहायता करती है| स्कूली शिक्षा जीवन में महान भूमिका निभाती है| पूरे शिक्षा तंत्र
को प्राथमिक शिक्षा,माध्यमिक शिक्षा और उच्च शिक्षा जैसे तीन भागों में बांटा गया है| शिक्षा
के सभी स्तर अपना एक विशेष महत्व व स्थान रखते हैं|आज के इस प्रतियोगी संसार में, सभी
के लिए शिक्षा प्राप्त करना बहुत आवश्यक है| उच्च शिक्षा का महत्व नौकरी और अच्छा पद
प्राप्त करने के लिए बहुत अधिक बढ़ गया है| उचित शिक्षा भविष्य में आगे बढ़ने के लिए बहुत
से रास्तों का निर्माण करती है| यह हमारे ज्ञान के स्तर तकनीकी कौशल और नौकरी में उच्च
पद को प्राप्त करने के द्वारा हमें सामाजिक ,मानसिक और बौद्धिक रूप से मजबूत बनाती है|
हर एक बच्चा अपने जीवन में कुछ अलग करने का सपना देखता है| शिक्षा लोगों के मस्तिष्क
को उच्च स्तर पर विकसित करने का कार्य करती है और समाज में लोगों के बीच सभी भेदभावों
को हटाने में मदद करती है| शिक्षा हमें अच्छा अध्ययन कर्ता बनाना में मदद करती है और जीवन
के हर पहलू को समझने के लिए सूझ-बूझ को विकसित करती है| शिक्षा सभी मानव अधिकारों,
सामाजिक अधिकरों, देश के प्रति कर्तव्यों और दायित्वों को समझने में भी हमारी सहायता करती
है शिक्षा का हमारे जीवन में अत्यधिक महत्व है|
पूरे शिक्षा तंत्र को कितने भागों में बांटा गया है?
Options:
पांच
दो
चार
तीन
Correct Answer:
तीन
Explanation:
पूरे शिक्षा तंत्र को प्राथमिक शिक्षा,माध्यमिक शिक्षा और उच्च शिक्षा जैसे तीन भागों में बांटा गया है|