निम्नलिखित गद्यांश के आधार पर पूछे गए प्रश्न के उत्तर के रूप में सही विकल्प का चयन करें:
लेकिन जो मुख्य उत्सव टाउन हाल में होने वाला था वह ठीक समय पर एक कुचक्र के कारण भंग हो गया। बेहाला के जमींदार मणीन्द्रनाथ राय उनके परम भक्त थे। उन्होंने ही इस सभा का आयोजन किया । सभापति चुने गये इस बार फिर गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर। लेकिन इस बार भी वे नहीं आ सके। इस समय बंगाल कांग्रेस में दो दल थे। शरत्चन्द्र सुभाषचन्द्र बसु के समर्थक थे। इसलिए उनका झुकाव फार्वर्ड दल की ओर था। अभिनन्दन समिति में संयोग से उन्हीं का बहुमत था । इसी बात को लेकर उनके विरोध एडवान्स दल के लोग नाराज़ हो गये और उन्होंने इस आयोजन को पंगु बनाने की पूरी कोशिश की। ऐसा करने का उन्हें अवसर भी मिल गया। संयोग से इस वर्ष शरतचन्द्र की जन्मतिथि जिस दिन पड़ी, उस दिन पिछले वर्ष हिजली जेल में पुलिस की गोली से दो बन्दियों की मृत्यु हो गई थी। इसी को उपलक्ष मानकर एडवान्स दल ने साहित्य के हीरो की अभ्यर्थना को धूमिल कर दिया।
सभापति कौन चुना गया?
Answer & explanation
Correct answer: option 3
सही उत्तर विकल्प (3) है → रवीन्द्रनाथ ठाकुर
गद्यांश: “सभापति चुने गये इस बार फिर गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर।”
अन्य विकल्प — शरत्चंद्र (जिनका अभिनंदन होना था), मणींद्रनाथ राय (आयोजक) और सुभाषचंद्र बसु (जिनके शरत्चंद्र समर्थक थे) — सभापति नहीं चुने गए।