निम्नलिखित में से व्यधिकरण समुच्चयबोधक अव्यय कौन-से हैं?
(A). क्योंकि
(B). तथा
(C). यदि
(D). अर्थात्
(E). बल्कि
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :
Answer & explanation
Correct answer: option 4
सही उत्तर विकल्प (4) है → केवल (A), (C) और (D)
व्यधिकरण समुच्चयबोधक मुख्य वाक्य से एक या अधिक आश्रित उपवाक्यों को जोड़ते हैं।
(A) क्योंकि — व्यधिकरण; कारणवाचक।
(B) तथा — व्यधिकरण नहीं; यह संयोजक (समानाधिकरण) है।
(C) यदि — व्यधिकरण; संकेतवाचक।
(D) अर्थात् — व्यधिकरण; स्वरूपवाचक।
(E) बल्कि — व्यधिकरण नहीं; यह विरोधदर्शक (समानाधिकरण) है।