सूची-I के वाक्यों में मोटे अक्षरों में छपे सर्वनाम को सूची-II में दिए गए उसके भेद से सुमेलित कीजिए :
| सूची-I (वाक्य) | सूची-II (सर्वनाम भेद) |
|---|---|
| (A) जिसकी लाठी, उसकी भैंस। | (I) प्रश्नवाचक |
| (B) किसी ने दरवाज़ा खटखटाया। | (II) निश्चयवाचक |
| (C) इस डिब्बे में क्या है? | (III) संबंधवाचक |
| (D) वह किसान का खेत है। | (IV) अनिश्चयवाचक |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :
Answer & explanation
Correct answer: option 4
सही उत्तर विकल्प (4) है → (A) - (III), (B) - (IV), (C) - (I), (D) - (II)
| सूची-I | सूची-II | व्याख्या |
|---|---|---|
| (A) जिसकी लाठी, उसकी भैंस। | (III) संबंधवाचक | 'जिसकी-उसकी' वाक्य के दो भागों का संबंध जोड़ते हैं। |
| (B) किसी ने दरवाज़ा खटखटाया। | (IV) अनिश्चयवाचक | 'किसी' से अनिश्चित व्यक्ति का बोध होता है। |
| (C) इस डिब्बे में क्या है? | (I) प्रश्नवाचक | 'क्या' से प्रश्न पूछा गया है। |
| (D) वह किसान का खेत है। | (II) निश्चयवाचक | दूर की निश्चित वस्तु (खेत) की ओर संकेत। |