नीचे दो कथन दिए गए हैं:
कथन I: दो वस्तुओं में समानधर्म के प्रतिपादन को 'उपमा' कहते हैं।
कथन II: 'नवल सुंदर श्याम शरीर की, सजल नीरद-सी कल कांति थी।' उपमा अलंकार का उदाहरण है।
उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :
Answer & explanation
Correct answer: option 1
सही उत्तर विकल्प (1) है → कथन I और II दोनों सत्य हैं।
कथन I — सत्य; समान धर्म के आधार पर उपमेय की उपमान से तुलना उपमा है।
कथन II — सत्य; 'श्याम शरीर की कांति' (उपमेय) की तुलना सजल नीरद (उपमान) से वाचक शब्द सी द्वारा की गई है।