प्रस्तुत पद्यांश के आधार पर प्रश्नों के उत्तर दीजिए- वर दे! वीणा वादिनी वर दे प्रिय स्वतंत्र-रव अमृत-मंत्र नव भारत में भर दे! काट अंध-उर के बंधन - स्तर बहा जननि, ज्योतिर्मय निर्झर, कलुष-भेद-तम हर प्रकाश भर जगमग जग कर दे! नव गति, नव लय, ताल-छंद नव, नवल कंठ, नव जलद-मंद्र रव नव नभ के नव विहग-वृन्द को नव पर, नव स्वर दे! |
कविता का मुख्य भाव क्या है? |
नवीनता की आकांक्षा पुरातनता का स्वीकार स्वतंत्रता का नकार अमृत की कामना |
नवीनता की आकांक्षा |
सही उत्तर विकल्प (1) है → नवीनता की आकांक्षा |