कानपुर के नाना की मुँहबोली बहन 'छबीली' थी,
लक्ष्मीबाई नाम, पिता की वह संतान अकेली थी,
नाना के संग पढ़ती थी वह, नाना के संग खेली थी,
बरछी, ढाल, कृपाण, कटारी उसकी यही सहेली थी,
वीर शिवाजी की गाथाएँ
उसको याद ज़बानी थीं।
बुंदेले हरबोलों के मुँह
हमने सुनी कहानी थी।
खूब लड़ी मर्दानी वह तो
झाँसीवाली रानी थी।
झाँसी की रानी को किसकी गाथाएँ ज़बानी याद थीं?
Answer & explanation
Correct answer: option 3
सही उत्तर विकल्प (3) है → शिवाजी
पद्यांश में कहा गया है: “वीर शिवाजी की गाथाएँ उसको याद ज़बानी थीं”।
अन्य विकल्प गलत क्यों हैं?
विकल्प 1: हरबोलों — उनके मुँह से रानी की कहानी सुनी गई।
विकल्प 2: नाना — रानी उनके साथ पढ़ती-खेलती थी।
विकल्प 4: कानपुर — यह स्थान का नाम है।