निम्नलिखित में से वचन की दृष्टि से शुद्ध वाक्यों की पहचान कीजिए -
(A) प्रत्येक बच्चे को एक पुस्तक मिली।
(B) पेड़ पर बहुत-सी चिड़ियाँ बैठी हैं।
(C) इस पत्र पर प्रधानाचार्य का हस्ताक्षर है।
(D) यह समाचार सुनकर मेरा होश उड़ गया।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :
Answer & explanation
Correct answer: option 2
सही उत्तर विकल्प (2) है → केवल (A) और (B)
(A) प्रत्येक बच्चे को एक पुस्तक मिली। — शुद्ध; 'प्रत्येक' के साथ एकवचन प्रयोग सही है।
(B) पेड़ पर बहुत-सी चिड़ियाँ बैठी हैं। — शुद्ध; 'चिड़ियाँ' बहुवचन है, क्रिया 'बैठी हैं' सही है।
(C) इस पत्र पर प्रधानाचार्य का हस्ताक्षर है। — अशुद्ध; 'हस्ताक्षर' सदा बहुवचन है; शुद्ध: 'के हस्ताक्षर हैं'।
(D) यह समाचार सुनकर मेरा होश उड़ गया। — अशुद्ध; 'होश' सदा बहुवचन है; शुद्ध: 'मेरे होश उड़ गए'।