निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
आज कज्जल-अश्रुओं में रिमझिमा ले यह घिरा घन,
और होंगे नयन सूखे,
तिल बुझे औ' पलक रूखे,
आर्द्र-चितवन में यहाँ शत-विद्युतों में दीप खेला!
अन्य होंगे चरण हारे,
और हैं जो लौटते, दे शूल को संकल्प सारे;
दुखव्रती निर्माण-उन्मद;
यह अमरता नापते पद,
बाँध देंगे अंक-संसृति-से तिमिर में स्वर्ण-वेला!
दूसरी होगी कहानी,
शून्य में जिस के मिटे स्वर, धूलि में खोई निशानी,
आज जिस पर प्रलय विस्मित,
मैं लगाती चल रही नित,
मोतियों की हाट औ' चिनगारियों का एक मेला!
पद्यांश के अनुसार ‘कज्जल-अश्रुओं' से आशय होगा:
Answer & explanation
Correct answer: option 2
सही उत्तर विकल्प (2) है → काजल से भरी आँखों में आँसू
“आज कज्जल-अश्रुओं में रिमझिमा ले यह घिरा घन” — कज्जल-अश्रु का आशय है काजल से भरी आँखों के आँसू (काजल मिले आँसू)।
अन्य विकल्प गलत क्यों हैं?
विकल्प 1: कजरारी आँखों में आँसू — 'कजरारी' का अर्थ काली आँखें है; इसमें काजल भरे होने का भाव नहीं।
विकल्प 3: आँसुओं से भरी आँखें — इसमें काजल का भाव नहीं है।
विकल्प 4: कज्जल से भरी आँखें — इसमें आँसुओं का भाव नहीं है।