निम्नलिखित पद्यांश के आधार पर प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
न भी हूँ मैं तुम्हारी रागिनी भी हूँ!
नींद थी मेरी अचल निस्पंद कण-कण में,
प्रथम जागृति थी जगत के प्रथम स्पंदन में;
प्रलय में मेरा पता पदचिह्न जीवन में,
शाप हूँ जो बन गया वरदान बंधन में;
कूल भी हूँ कूलहीन प्रवाहिनी भी हूँ!
नयन में जिस के जलद वह तृषित चातक हूँ,
शलभ जिसके प्राण में वह निठुर दीपक हूँ;
फूल को उर में छिपाए विकल बुलबुल हूँ,
एक हो कर दूर तन से छाँह वह चल हूँ;
दूर तुम से हूँ अखंड सुहागिनी भी हूँ!
पद्यांश के अनुसार- 'जलद' शब्द का पर्यायवाची है?
A. जीमूत
B. आसमान
C. बादल
D. मेघ
E. आकाश
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
Answer & explanation
Correct answer: option 3
सही उत्तर विकल्प (3) है → केवल A, C, D
जलद = जल देने वाला, अर्थात् बादल।
(A) जीमूत — पर्यायवाची है; बादल।
(B) आसमान — पर्यायवाची नहीं; यह 'आकाश' का पर्याय है।
(C) बादल — पर्यायवाची है; जलद का सीधा अर्थ।
(D) मेघ — पर्यायवाची है; बादल।
(E) आकाश — पर्यायवाची नहीं; बादल आकाश में रहता है, पर आकाश उसका पर्याय नहीं।