निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर प्रश्नों के उपयुक्त विकल्पों का चयन कीजिए -
हमारे जीवन की रफ़्तार बढ़ गई है। यहाँ कोई चलता नहीं, बल्कि दौड़ता है। कोई बोलता नहीं, बकता है। हम जब अकेले पड़ते हैं, तब अपने आप से लगातार बड़बड़ाते रहते हैं। पहले हम अपने अनुसार कार्य करते थे, बाद में अमेरिका से हम प्रतिस्पर्धा करने लगे। एक महीने में पूरा होने वाला काम एक दिन में पूरा करने की कोशिश करने लगे। वैसे भी दिमाग की रफ़्तार हमेशा तेज ही रहती है। उसे स्पीड का इंजन लगाने पर वह हजार गुना अधिक रफ़्तार से दौड़ने लगता है। फिर एक क्षण ऐसा आता है जब दिमाग का तनाव बढ़ जाता है और पूरा इंजन टूट जाता है। यही कारण है, जिससे मानसिक रोग यहाँ बढ़ गए हैं। अकसर हम गुजरे हुये दिनों की खट्टी-मीठी यादों में उलझे रहते हैं। हम या तो भूतकाल में रहते हैं या भविष्य काल में। असल में दोनों ही काल मिथ्या हैं। एक चला गया है, दूसरा आया ही नहीं है। हमारे सामने जो वर्तमान क्षण है, वही सत्य है। उसी में जीना चाहिए। चाय पीते-पीते उस दिन दिमाग से भूत और भविष्य दोनों ही काल उड़ गए थे। केवल वर्तमान क्षण सामने था, और वह अनंतकाल जितना विस्तृत था।
गद्यांश के अनुसार मानसिक रोगों के बढ़ने का मुख्य कारण है -
Answer & explanation
Correct answer: option 3
सही उत्तर विकल्प (3) है → तेज रफ़्तार से दौड़ते दिमाग का तनाव
गद्यांश कहता है: “फिर एक क्षण ऐसा आता है जब दिमाग का तनाव बढ़ जाता है और पूरा इंजन टूट जाता है। यही कारण है, जिससे मानसिक रोग यहाँ बढ़ गए हैं।”
अन्य विकल्प गलत क्यों हैं?
विकल्प 1: खट्टी-मीठी यादों में उलझे रहना — यह भूतकाल में जीने की आदत के रूप में बताया गया है, रोगों के कारण के रूप में नहीं।
विकल्प 2: विकसित देशों से होड़ करना — होड़ से रफ़्तार बढ़ी; रोगों का सीधा कारण दिमाग का तनाव बताया गया है।
विकल्प 4: क्षमता से अधिक कार्य करना — गद्यांश क्षमता की नहीं, रफ़्तार और तनाव की बात करता है।