Practicing Success

Target Exam

CUET

Subject

Hindi

Chapter

Comprehension - (Narrative / Factual)

Question:
निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ कर प्रश्न का उत्तर दीजिए:-
हम प्रचंड की नई किरण है, हम दिन के आलोक नवल है||
हम नवीन भारत के सैनिक, धीर,वीर,गम्भीर,अचल|
हम प्रहरी ऊँचे हिमाद्री के, सुरभि स्वर्ग की लेते हैं|
हम हैं शांति- दूत धरणी के, छांह सभी को देते हैं|
वीर प्रसू माँ की आँखों के, हम नवीन उजियाले हैं|
गंगा,यमुना,हिन्द महासागर के हम ही रखवाले हैं|
तन-मन-धन तुम पर कुर्बान,
जियो,जियो,जय हिनुस्तान |
हम सपूत उनके, जो नर थे,अनल और मधु के मिश्रण|
जिनमें नर का तेज प्रखर था, भीतर था नारी का मन |
एक नयन संजीवन जिनका,एक नयन था हालाहल|
थर-थर तीनों लोक काँपते थे जिनकी ललकारों पर|
स्वर्ग नाचता था रण में जिनकी पवित्र तलवारों पर |
हम उन वीरों की संतान ,जियो,जियो जय हिंदुस्तान|
अनल और मधु के मिश्रण किन्हें कहा गया है?
Options:
भारतवासियों को
हिन्दुस्तानियों को
उपर्युक्त दोनों को
भारतवासियों के पूर्वजों को
Correct Answer:
भारतवासियों के पूर्वजों को
Explanation:
अनल और मधु के मिश्रण हम भारतवासियों के पूर्वजों को कहा गया है|