निम्नलिखित गद्यांश को ध्यान से पढ़िए और उसपर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए -
जानवरों में गधा सबसे ज्यादा बुद्धिहीन समझा जाता है। हम जब किसी आदमी को परले दरजे का बेवकूफ कहना चाहते हैं, तो उसे गधा कहते हैं। गधा सचमुच का बेवकूफ है, या उसके सीधेपन, उसकी निरापद सहिष्णुता ने उसे यह पदवी दे दी है, इसका निश्चय नहीं किया जा सकता। गाएँ सींग मारती हैं, ब्यायी हुई गाय तो अनायास ही सिंहनी का रूप धारण कर लेती है। कुत्ता भी बहुत गरीब जानवर है, लेकिन कभी-कभी उसे भी क्रोध आ ही जाता है; किन्तु गधे को कभी क्रोध करते नहीं सुना, न देखा। जितना चाहो गरीब को मारो, चाहे जैसी खराब, सड़ी हुई घास सामने डाल दो, उसके चेहरे पर कभी असंतोष की छाया भी न दिखाई देगी। वैशाख में चाहे एकाध बार कुलेल कर लेता हो; पर हमने तो उसे कभी खुश होते नहीं देखा। उसके चेहरे पर एक विषाद स्थायी रूप से छाया रहता है। सुख-दुःख, हानि-लाभ, किसी भी दशा में उसे बदलते नहीं देखा।
‘ब्यायी हुई गाय तो अनायास ही सिंहनी का रूप धारण कर लेती है।’ वाक्य का क्या अर्थ है?
Answer & explanation
Correct answer: option 1
सही उत्तर विकल्प (1) है → अभी-अभी माँ बनी गाय स्वभाव से कुछ हिंसक हो जाती है।
ब्यायी हुई गाय वह है जिसने अभी बच्चा दिया हो; बच्चे की रक्षा में वह सिंहनी जैसी उग्र हो जाती है, अर्थात् उसका स्वभाव कुछ हिंसक हो जाता है।
अन्य विकल्प गलत क्यों हैं?
विकल्प 2: बहुत हिंसा करती है — वाक्य स्वभाव के बदलने की बात करता है, 'बहुत हिंसा' की नहीं।
विकल्प 3: सिंहनी जैसी दिखने लगती है — 'रूप धारण करना' का अर्थ यहाँ स्वभाव है, दिखावट नहीं।
विकल्प 4: निराश रहने लगती है — निराशा की कोई बात नहीं कही गई।