Target Exam

CUET

Subject

Hindi

Chapter

Comprehension - (Narrative / Factual)

Question:

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

बहुत समय पहले एक मनुष्य ने अकस्मात् दो पत्थरों को आपस में रगड़ा और आग पैदा की। इस प्रकार उसने एक लाभदायक खोज की; परन्तु हम इस मनुष्य का नाम नहीं जानते हैं। मनुष्य एक बेघर विचरनेवाला प्राणी था जो कि अपने खाने की खोज में एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाता रहता था। किसी ने खेती-बाड़ी की खोज की, इससे मनुष्य के रहने के ढंग में एक महान परिवर्तन आया। वह एक किसान बन गया और खेतों में अपने खाने के लिए अनाज उगाने लगा। अब उसे भोजन की खोज में इधर-उधर भटकने की आवश्यकता नहीं थी। उसके काफी समय के पश्चात किसी ने पहिये का आविष्कार किया। आजकल साइकिलें, कारें, बसें इसे प्रयोग में लातें हैं। इन खोजों का लाभ आजकल समस्त मानव जाति उठा रही है। इससे मनुष्य का जीवन और भी आसान हो गया है।

गद्यांश के अनुसार पहिये के आविष्कार के कारण क्या हुआ?

Options:

जीवन आसान हुआ

खेती में प्रगति हुई

जानवरों को पकड़ने में आसानी हुई

भोजन प्राप्त करने में आसानी हुई

Correct Answer:

जीवन आसान हुआ

Explanation:

सही उत्तर विकल्प (1) है → जीवन आसान हुआ