Practicing Success

Target Exam

CUET

Subject

Hindi

Chapter

Comprehension - (Narrative / Factual)

Question:
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यान पूर्वक पढ़ कर प्रश्न का उत्तर दीजिए:-
बाजीराव द्वितीय' अंतिम पेशवा थे| 181 8 ईसवी में अंग्रेजों ने
पेशवाई ख़त्म कर दी और बाजीराव को आठ लाख रुपए वार्षिक
पेंशन दे दी तथा बिठूर जागीर भी | बाजीराव को बीठूर जाना पड़ा |
वहीं रहने लगे | चिमाजी अप्पा बाजीराव के भाई थे| वे काशी चले गए|
पूना में रह ही नहीं सकते थे| वहाँ अब रक्खा ही क्या था? मोरोपंत ताँबे
पर चिमाजी की बड़ी कृपा थी| मोरोपंत उनके साथ काशी चले गए और
उनका काम-काज करते रहे| उन्हें पचास रुपए मासिक वेतन मिलता था
मोरोपंत ताँबे की पत्नी का नाम भागीरथी बाई था| भागीरथी बाई से मोरोपंत
की एक पुत्री हुई| छुटपन में उसका नाम मनूबाई रखा गया| मनू का जन्म कार्तिक
बदी चतुर्दशी संवत् 1891 विक्रम ( 19 नवंबर, सन् 1835 ईसवी ) के दिन हुआ| यही,
बाद में हमारे देश के शूरवीरों की पताका, लक्ष्मीबाई कहलाई| जब मनू चार वर्ष की
थी,माता भागीरथी बाई का देहांत काशी में हो गया | बाजीराव ने मोरोपंत को बिठूर
बुला लिया| मनु इतनी सुंदर थी की छुटपन में ही बाजीराव बड़े प्यार के साथ उसे
'छबीली' कहकर पुकारते थे|
निम्नलिखित में से कौन-सा पद व्यक्तिवाचक संज्ञा नहीं है?
Options:
पेशवा
बाजीराव
मोरोपंत
भागीरथी बाई
Correct Answer:
पेशवा
Explanation:
पेशवा व्यक्तिवाचक संज्ञा नहीं है अन्य सभी व्यक्तिवाचक संज्ञा है|