सूची -I को सूची -II से सुमेलित कीजिए :
| सूची -I तत्पुरुष समास का भेद | सूची -II उदाहरण |
|---|---|
| A. करण तत्पुरुष | I. स्नानघर |
| B. संप्रदान तत्पुरुष | II. लक्ष्यभ्रष्ट |
| C. अपादान तत्पुरुष | III. चंद्रोदय |
| D. संबंध तत्पुरुष | IV. मुँहमाँगा |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :
Answer & explanation
Correct answer: option 1
सही उत्तर विकल्प (1) है → A-IV, B-I, C-II, D-III
| सूची-I (भेद) | सूची-II (उदाहरण) | व्याख्या |
|---|---|---|
| (A) करण तत्पुरुष | (IV) मुँहमाँगा | मुँह से माँगा (साधन)। |
| (B) संप्रदान तत्पुरुष | (I) स्नानघर | स्नान के लिए घर। |
| (C) अपादान तत्पुरुष | (II) लक्ष्यभ्रष्ट | लक्ष्य से भ्रष्ट (अलग होना)। |
| (D) संबंध तत्पुरुष | (III) चंद्रोदय | चंद्र का उदय। |