रिक्त स्थान के लिए उपयुक्त मुहावरा चुनिए -
प्रधानाचार्य के प्रश्नों का कोई उत्तर न सूझने पर वह ______ लगा।
Answer & explanation
Correct answer: option 4
सही उत्तर विकल्प (4) है → बगलें झाँकने
बगलें झाँकना का अर्थ है उत्तर न सूझने पर इधर-उधर देखना (निरुत्तर होना); उत्तर न सूझने की स्थिति में यही उपयुक्त है।
अन्य विकल्प गलत क्यों हैं?
विकल्प 1: दाँत खट्टे करने — शत्रु को हराना।
विकल्प 2: हवा से बातें करने — बहुत तेज़ दौड़ना।
विकल्प 3: गुड़ गोबर करने — बना-बनाया काम बिगाड़ना।