निम्नलिखित में से अकर्मक क्रिया के उदाहरण कौन-से हैं?
(A). राम पाठ पढ़ता है।
(B). राम तैरता है।
(C). राम खाता है।
(D). राम सोता है।
(E). राम मिठाई लाता है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :
Answer & explanation
Correct answer: option 2
सही उत्तर विकल्प (2) है → केवल (B) और (D)
अकर्मक क्रिया के साथ कर्म नहीं होता; क्रिया से 'क्या?' या 'किसे?' पूछने पर कोई उत्तर नहीं मिलता।
(A) राम पाठ पढ़ता है। — सकर्मक; कर्म 'पाठ'।
(B) राम तैरता है। — अकर्मक; 'क्या तैरता है?' का उत्तर नहीं।
(C) राम खाता है। — सकर्मक; कर्म छिपा है ('क्या खाता है?' पूछा जा सकता है)।
(D) राम सोता है। — अकर्मक; सोने का कोई कर्म नहीं होता।
(E) राम मिठाई लाता है। — सकर्मक; कर्म 'मिठाई'।