निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्न का उत्तर दीजिए:-
दीपावली पूरे देश में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाने वाला पर्व होता है|
इस दिन भगवान श्रीराम,माता सीता और भ्राता लक्ष्मण के साथ चौदह वर्ष का
वनवास पूर्ण करके अयोध्या लौटे थे| इसी ख़ुशी में अयोध्यावासियों ने दीये
जलाकर उनका स्वागत किया थ | अमावस्या की अँधेरी रात जगमग असंख्य
दीपों से जगमगाने लगती है| यह त्योहार कार्तिक मास की अमावस्या के दिन
मनाया जाता है| दशहरे के बाद से ही घरीं में दीपावली की तैयारिया व्यापक
स्तर पर शुरू हो जाती है, प्रत्येक समाज त्योंहारो के माध्यम ससे अपनी खुशी
को प्रकट करता है| दीपावली का त्योहार जीवन में खुशी प्रदान करता है| नया
जीवन जीने की का उत्साह प्रदान करता है| भारत देश में दीपावली का बहुत
महत्व है| इस दिन को अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक माना जाता है|
इस दिन को बहुत ही सुंदर और पारम्परिक तरीके से मनाया जाता हैं| दीपावली
के दिन धन की देवी लक्ष्मी जी, माता सरस्वती जी और भगवान गणेश जी की
पूजा की जाती है|
दीपावली किस दिन मनाई जाती है?
Answer & explanation
Correct answer: option 3
दीपावली कार्तिक मास की अमावस्या के दिन मनाई जाती है। अमावस्या का दिन चंद्रमा के अस्त होने के बाद होता है। इस दिन लोग अपने घरों में दीपक जलाते हैं, और देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं।