किन वाक्यों में सर्वनाम का शुद्ध प्रयोग हुआ है?
(A) मैंने घर जाना है।
(B) उन्होंने मुझे एक पुस्तक दी।
(C) मेरे को यह बात नहीं पता।
(D) तुम अपना काम करो।
(E) हमने कल मेला देखा।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :
Answer & explanation
Correct answer: option 1
सही उत्तर विकल्प (1) है → केवल (B), (D) और (E)
(A) मैंने घर जाना है। — अशुद्ध; शुद्ध रूप है — मुझे घर जाना है।
(B) उन्होंने मुझे एक पुस्तक दी। — शुद्ध; 'उन्होंने', 'मुझे' का सही प्रयोग है।
(C) मेरे को यह बात नहीं पता। — अशुद्ध; 'मेरे को' के स्थान पर मुझे होना चाहिए।
(D) तुम अपना काम करो। — शुद्ध; 'तुम' के साथ 'अपना' का सही प्रयोग है।
(E) हमने कल मेला देखा। — शुद्ध; 'हम + ने' = 'हमने' सही रूप है।