निम्नलिखित पंक्तियों को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
उसका जन्म व्यर्थ है जो नर पौरुष कुछ न दिखाता है
न इस लोक, न उसी लोक में हाथ उसे कुछ आता है
ऐसा कायर तो पृथ्वी को वृथा भार पहुँचता है
अपना जीना ही जिसको एक बड़ा बोझ हो जाता है
जो तन-मन से करता है श्रम, उचित रीति से चलता है
सारी वसुधा का क्रम से, सर्वस उसको मिलता है
हाथ, पैर और नाक, कान, बुद्धि से काम जो लेता है
जीवन का सुख पाता है वह, औरों को सुख देता है
जीवन का सुख पाकर व्यक्ति क्या करता है?
Answer & explanation
Correct answer: option 4
सही उत्तर विकल्प (4) है → वह औरों को सुख देता है।
पद्यांश: “जीवन का सुख पाता है वह, औरों को सुख देता है”
अन्य विकल्प गलत क्यों हैं?
विकल्प 1 और 2: बुद्धि से काम करता है। / श्रम, उचित रीति से चलता है। — ये सुख पाने के कारण हैं, सुख पाने के बाद का कार्य नहीं।
विकल्प 3: अपने को और सुखी बनाता है। — पद्यांश में ऐसा नहीं कहा गया।