निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
दीपावली पूरे देश में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाने वाला पर्व होता है। इस दिन भगवान श्रीराम, माता सीता और भ्राता लक्ष्मण के साथ चौदह वर्ष का वनवास पूर्ण करके अयोध्या लौटे थे। इसी ख़ुशी में अयोध्यावासियों ने दीये जलाकर उनका स्वागत किया था। अमावस्या की अँधेरी रात जगमग असंख्य दीपों से जगमगाने लगती है। यह त्योहार कार्तिक मास की अमावस्या के दिन मनाया जाता है। दशहरे के बाद से ही घरों में दीपावली की तैयारियाँ व्यापक स्तर पर शुरू हो जाती हैं, प्रत्येक समाज त्योहारों के माध्यम से अपनी खुशी को प्रकट करता है। दीपावली का त्योहार जीवन में खुशी प्रदान करता है। नया जीवन जीने का उत्साह प्रदान करता है। भारत देश में दीपावली का बहुत महत्व है। इस दिन को अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक माना जाता है। इस दिन को बहुत ही सुंदर और पारम्परिक तरीके से मनाया जाता है। दीपावली के दिन धन की देवी लक्ष्मी जी, माता सरस्वती जी और भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है।
दीपावली सभी के जीवन में क्या प्रदान करती है?
Answer & explanation
Correct answer: option 3
सही उत्तर विकल्प (3) है → खुशी
गद्यांश कहता है: “दीपावली का त्योहार जीवन में खुशी प्रदान करता है।”
अन्य विकल्प — क्रोध, दुःख और लोभ — गद्यांश में नहीं हैं।