नीचे दिए गए अनुच्छेद को पढ़कर सम्बंधित प्रश्नों के उत्तर दीजिये -
राजभाषा का अर्थ राजा या राज्य की भाषा है। वह भाषा जिसमें शासक या शासन का काम होता है। राष्ट्रभाषा वह है जिसका व्यवहार राष्ट्र के सामान्य जन करते हैं। राजभाषा का क्षेत्र सीमित होता है। राष्ट्रभाषा सारे देश की संपर्क भाषा है। राष्ट्रभाषा के साथ जनता का भावनात्मक लगाव होता है, क्योंकि उसके साथ जनसाधारण की सांस्कृतिक परम्पराएँ जुड़ी रहती हैं। लोकतान्त्रिक व्यवस्था में आज हिन्दी राजभाषा के रूप में ही विराजित है। 14 सितम्बर 1949 ई. को भारत के संविधान में हिन्दी को मान्यता प्रदान की गई। संविधान की धारा 120 के अनुसार संसद का कार्य हिंदी में या अंग्रेजी में किया जाता है। धारा 210 के अन्तर्गत राज्यों के विधानमंडलों का कार्य अपने-अपने राज्य की राजभाषा हिन्दी या अंग्रेजी में किया जा सकता है। धारा 344 में राष्ट्रपति को शासकीय कार्य में हिन्दी भाषा का प्रयोग अधिक करने के लिए कहा गया है।
राजभाषा का अर्थ क्या है?
Answer & explanation
Correct answer: option 1
सही उत्तर विकल्प (1) है → राजा या राज्य की भाषा
अनुच्छेद की पहली पंक्ति: “राजभाषा का अर्थ राजा या राज्य की भाषा है।”
अन्य विकल्प गलत क्यों हैं?
विकल्प 2: देश की भाषा — सारे देश की संपर्क भाषा राष्ट्रभाषा को कहा गया है।
विकल्प 3: नगर की भाषा — अनुच्छेद में इसका उल्लेख नहीं है।
विकल्प 4: सामान्य जन की भाषा — सामान्य जन जिसका व्यवहार करते हैं, वह राष्ट्रभाषा है।