सूची -I को सूची -II से सुमेलित कीजिए :
| सूची -I उदाहरण | सूची -II अलंकार |
|---|---|
| A. तरनि तनूजा तट तमाल | I. रूपक |
| B. जे तीन बेर खाती थी सो तीन बेर खाती हैं | II. उपमा |
| C. चंवर सदृश डोल रहे | III. अनुप्रास |
| D. आये महंत वसंत | IV. यमक |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :
Answer & explanation
Correct answer: option 4
सही उत्तर विकल्प (4) है → A-III, B-IV, C-II, D-I
| सूची-I (उदाहरण) | सूची-II (अलंकार) | व्याख्या |
|---|---|---|
| (A) तरनि तनूजा तट तमाल | (III) अनुप्रास | 'त' वर्ण की आवृत्ति। |
| (B) जे तीन बेर खाती थी सो तीन बेर खाती हैं | (IV) यमक | 'तीन बेर' दो बार, अर्थ भिन्न: तीन बार; तीन बेर (फल)। |
| (C) चंवर सदृश डोल रहे | (II) उपमा | वाचक शब्द 'सदृश' से तुलना। |
| (D) आये महंत वसंत | (I) रूपक | वसंत पर महंत का अभेद आरोप। |