Practicing Success

Target Exam

CUET

Subject

Hindi

Chapter

Comprehension - (Narrative / Factual)

Question:
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ कर प्रश्न का उत्तर दीजिए:-
भारतीय हिन्दू समाज में जितने पर्व और उत्सव मनाए जाते हैं, उनमें नवरात्र का विशिष्ट स्थान है|
नवरात्र शक्ति की उपासना का पर्व है| शक्ति ही विश्व का सृजन करती है, शक्ति ही उसका सञ्चालन
करती है, शक्ति ही उसका संहार करती है| नवरात्रि त्योहार के आखिरी दिन विजयादशमी या दशहरे
का उत्सव मनाया जाता है| रामायण के अनुसार इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था|
गुजरात के वड़ोदरा में नवरात्रि उत्सव का सबसे भव्य और सुंदर रूप देखने को मिलता है| इसमें त्योहार
के दौरान प्रतिदिन 4-5 लाख लोग गरबा खेलने/नृत्य के लिए एक ही स्थान पर इकठ्ठा होते हैं| गरबा सिर्फ
नृत्य के रूप में ही नही इस दिन प्रतियोगिता के रूप में भी किया जाता है| उसी प्रकार भारत के पूर्वी राज्यों
जैसे पश्चिम बंगाल में जगह-जगह, दुर्गा माँ के पंडाल बनाए जाते हैं जहाँ भक्त दर्शन के लिए पहुँचते है, वहां
पर माता दुर्गा की पूजा करते हैं और उनसे सुख शांति की कामना करते हैं| कई जगहों पर पारम्परिक नृत्य
और गीत के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते है, जहां हजारों की तादाद में लोग पहुचते हैं|दसवें दिन
पश्चिम बंगाल के लोग माँ दुर्गा की मिट्टी की मूर्तियों को पानी में विसर्जित कर देते हैं| भारत के पश्चिम राज्यों
में नवरात्रि का एक अलग ही रंग दिखता है ,जहाँ शाम के समय लोग डांडिया खेलते है| अगर हम आसान
शब्दों में नवरात्रि के महान पर्व का उल्लेख करें तो यह एक ऐसा मुख्य त्योहार है, जो भारत के हर कोने में
मनाया जाता है|
किन राज्यों में दुर्गा माँ की पूजा के लिए पंडाल भी बनाए जाते है?
Options:
बिहार
पश्चिम बंगाल
छत्तीसगढ़
हिमाचल प्रदेश
Correct Answer:
पश्चिम बंगाल
Explanation:
भारत के पूर्वी राज्यों जैसे पश्चिम बंगाल में जगह-जगह, दुर्गा माँ के पंडाल बनाए जाते हैं|