निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्न के लिए सही विकल्प चुन कर लिखिए |
दैनिक जीवन में हम अनेक लोगों से मिलते हैं जो विभिन्न प्रकार के काम करते हैं – सड़क पर ठेला लगानेवाला , दूधवाला , नगरनिगम का सफाईकर्मी , बस कन्डक्टर ,स्कूल अध्यापक , हमारा सहपाठी और ऐसे ही कई अन्य लोग | शिक्षा , वेतन , परम्परागत चलन और व्यवसाय के स्तर पर कुछ लोग निम्न स्तर पर कार्य करते हैं तो कुछ उच्च स्तर पर | एक माली के कार्य को सरकारी कार्यालय के किसी सचिव के कार्य से अति निम्न स्तर का माना जाता है किन्तु यदि यही अपने कार्य को कुशलतापूर्वक करता है और उत्कृष्ट सेवाएँ प्रदान करता है तो उस सचिव के कार्य से कहीं बेहतर है जो अपने कार्य में ढिलाई बरतता है तथा अपने उतरदायित्व का निर्वाह नहीं करता| क्या आप ऐसे सचिव को एक आदर्श अधिकारी कह सकते हैं ?वास्तव में पद महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि महत्वपूर्ण होता है कार्य के प्रति समर्पण भाव और कार्य प्रणाली में पारदर्शिता |
एक माली का कार्य सचिव के कार्य से कहीं बेहतर है, यदि –
Answer & explanation
Correct answer: option 3
गद्यांश में, लेखक ने कहा है कि एक माली का कार्य, जो कि आमतौर पर निम्न स्तर का माना जाता है, उस सचिव के कार्य से कहीं बेहतर है जो अपने कार्य में ढिलाई बरतता है और अपने उत्तरदायित्व का निर्वाह नहीं करता।
इससे स्पष्ट होता है कि माली का कार्य सचिव के कार्य से बेहतर तभी हो सकता है जब माली अपने कार्य को कुशलता से करे और सचिव ढिलाई बरते।