निम्नलिखित गद्यांश के आधार पर दिए गये प्रश्नों के उत्तर दें-
अलगू चौधरी का हमेशा कचहरी से काम पड़ता था। अतएव वह पूरा कानूनी आदमी था। उसने जुम्मन से जिरह करना शुरू किया। एक-एक प्रश्न जुम्मन के हृदय पर हथौड़े की चोट की तरह पड़ता था। रामधन मिश्र इन प्रश्नों पर मुग्ध हुए जाते थे। जुम्मन चकित थे कि अलगू को क्या हो गया है? अभी यह मेरे साथ बैठा हुआ कैसी-कैसी बातें करा रहा था। इतनी ही देर में ऐसी काया पलट हो गई कि मेरी जड़ खोदने पर तुला हुआ है। न मालूम कब की कसर निकाल रहा है? क्या इतने दिनों की दोस्ती कुछ भी काम ना आवेगी?
'जिरह' शब्द का अर्थ है-
Answer & explanation
Correct answer: option 2
सही उत्तर विकल्प (2) है → बहस करना
जिरह का अर्थ है बहस करना, अर्थात् तर्क-वितर्क के साथ प्रश्न पूछकर सच्चाई की जाँच करना।
अन्य विकल्प गलत क्यों हैं?
विकल्प 1: बात करना — सामान्य बातचीत; जिरह में प्रश्नों से बहस होती है।
विकल्प 3: भाषण देना — एक व्यक्ति का बोलना है।
विकल्प 4: उत्तर देना — जिरह में प्रश्न पूछे जाते हैं; उत्तर जुम्मन दे रहे थे।