निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ कर प्रश्न का उत्तर दीजिए:- हम प्रचंड की नई किरण है, हम दिन के आलोक नवल है|| हम नवीन भारत के सैनिक, धीर,वीर,गम्भीर,अचल| हम प्रहरी ऊँचे हिमाद्री के, सुरभि स्वर्ग की लेते हैं| हम हैं शांति- दूत धरणी के, छांह सभी को देते हैं| वीर प्रसू माँ की आँखों के, हम नवीन उजियाले हैं| गंगा,यमुना,हिन्द महासागर के हम ही रखवाले हैं| तन-मन-धन तुम पर कुर्बान, जियो,जियो,जय हिनुस्तान | हम सपूत उनके, जो नर थे,अनल और मधु के मिश्रण| जिनमें नर का तेज प्रखर था, भीतर था नारी का मन | एक नयन संजीवन जिनका,एक नयन था हालाहल| थर-थर तीनों लोक काँपते थे जिनकी ललकारों पर| स्वर्ग नाचता था रण में जिनकी पवित्र तलवारों पर | हम उन वीरों की संतान ,जियो,जियो जय हिंदुस्तान| |
निम्नलिखित में से सुरभि शब्द का विलोम क्या होगा ? |
सुंगंध दुर्गन्ध अग्नि मालिक |
दुर्गन्ध |
सुरभि का अर्थ होता है सुगंध उसका विलोम होगा दुर्गन्ध | |