'अगर वर्षा होती तो फसल अच्छी होती' वाक्य में कौन-सा काल है?
Answer & explanation
Correct answer: option 1
सही उत्तर विकल्प (1) है → हेतुहेतुमद् भूत
बीते समय की दो क्रियाएँ शर्त से जुड़ी हैं और न वर्षा हुई, न फसल अच्छी हुई; इसलिए यह हेतुहेतुमद् भूतकाल है।
अन्य विकल्प गलत क्यों हैं?
विकल्प 2: संभाव्य भविष्य — इसमें 'शायद वर्षा हो' जैसे रूप होते हैं; आगे काम होने की संभावना।
विकल्प 3: अपूर्ण भूत — इसमें 'वर्षा हो रही थी' जैसे रूप होते हैं; बीते समय में काम चल रहा था।
विकल्प 4: सामान्य भूत — इसमें 'वर्षा हुई' जैसे रूप होते हैं; काम बीते समय में हो गया।