सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए :
| सूची-I (वाक्य में उद्धृत पद) | सूची-II (कारक) |
|---|---|
| (A). 'पेड़ की' छाया ठंडी है। | (I). अधिकरण कारक |
| (B). 'पेड़ पर' बंदर बैठा है। | (II). कर्म कारक |
| (C). 'पेड़ से' पत्ता गिरा। | (III). अपादान कारक |
| (D). माली ने 'पेड़ को' काटा। | (IV). संबंध कारक |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :
Answer & explanation
Correct answer: option 1
सही उत्तर विकल्प (1) है → (A) - (IV), (B) - (I), (C) - (III), (D) - (II)
| सूची-I | सूची-II | व्याख्या |
|---|---|---|
| (A) 'पेड़ की' छाया ठंडी है। | (IV) संबंध कारक | 'की' से पेड़ का छाया से संबंध। |
| (B) 'पेड़ पर' बंदर बैठा है। | (I) अधिकरण कारक | 'पर' से क्रिया का आधार। |
| (C) 'पेड़ से' पत्ता गिरा। | (III) अपादान कारक | 'से' से अलग होने का भाव। |
| (D) माली ने 'पेड़ को' काटा। | (II) कर्म कारक | काटने की क्रिया का फल पेड़ पर पड़ा। |