'निकट का गुणी व्यक्ति कम सम्मान पाता है, पर दूर का ज्यादा' के लिए सही लोकोक्ति है -
Answer & explanation
Correct answer: option 2
सही उत्तर विकल्प (2) है → घर का जोगी जोगड़ा, आन गाँव का सिद्ध
इस लोकोक्ति का अर्थ है — अपने स्थान पर गुणी व्यक्ति का कम आदर होता है, बाहर अधिक।
अन्य विकल्प गलत क्यों हैं?
विकल्प 1: जिन ढूँढा तिन पाइयाँ, गहरे पानी पेठ — परिश्रम करने वाले को ही फल मिलता है।
विकल्प 3: होनहार बिरवान के होत चीकने पाँव — होनहार के लक्षण आरंभ में ही दिख जाते हैं।
विकल्प 4: कहाँ राजा भोज कहाँ गंगू तेली — दो व्यक्तियों की स्थिति में बहुत बड़ा अंतर।