निम्नलिखित में से कौन-से शब्द प्रत्यय लगाकर नहीं बना/बने हैं -
A. राष्ट्रीय
B. ससुर
C. राष्ट्र
D. शिष्या
E. लिखावट
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :
Answer & explanation
Correct answer: option 2
सही उत्तर विकल्प (2) है → B, C केवल
(A) राष्ट्रीय — प्रत्यय से बना; राष्ट्र + ईय।
(B) ससुर — प्रत्यय से नहीं बना; यह रूढ़ (मूल) शब्द है।
(C) राष्ट्र — प्रत्यय से नहीं बना; यह मूल शब्द है।
(D) शिष्या — प्रत्यय से बना; शिष्य + आ।
(E) लिखावट — प्रत्यय से बना; लिख + आवट।