निम्नलिखित पद्यांश के आधार पर अगले पाँच प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
अस्ताचल रवि, जल छल-छल छवि,
स्तब्ध विश्वकवि, जीवन उन्मन।
मन्द पवन बहती सुधि रह रह,
परिमल की कह कथा पुरातन।
दूर नदी पर नौका सुन्दर,
दिखी मृदु टार बहती ज्यों स्वर।
वहां स्नेह की प्रतनु देह की,
बिना गेह की बैठी नूतन।
ऊपर शोभित मेघ सत्र सित,
नीचे अमित नील जल दोलित।
ध्यान नयन, मन चिन्त्य-प्राण-धन,
किया शेष रवि ने कर अर्पण।
उपर्युक्त कविता में आए शब्द 'पुरातन' का विलोम क्या होगा ?
Answer & explanation
Correct answer: option 3
सही उत्तर विकल्प (3) है → अधुनातन
पुरातन (बहुत पुराना) का विलोम अधुनातन (आधुनिक, नवीनतम) है।
अन्य विकल्प गलत क्यों हैं?
विकल्प 1: मनोरम — अर्थ: सुंदर।
विकल्प 2: मादक — अर्थ: नशा लाने वाला।
विकल्प 4: पूर्व — अर्थ: पहले का; यह 'पुरातन' के निकट अर्थ वाला है।