निम्नलिखित वाक्यों में से कौन-सा वाक्य संरचना के आधार पर शुद्ध है?
Answer & explanation
Correct answer: option 2
सही उत्तर विकल्प (2) है → वहां भारी भीड़ लगी थी ।
'भीड़' स्त्रीलिंग है, इसलिए 'लगी थी' सही है, और विशेषण 'भारी' भी सही स्थान पर है; अतः यह वाक्य शुद्ध है।
अन्य विकल्प गलत क्यों हैं?
विकल्प 1: कई रेलवे के कर्मचारियों की गिरफ्तारी हुई। — 'कई' 'कर्मचारियों' से पहले आना चाहिए: रेलवे के कई कर्मचारियों की गिरफ्तारी हुई।
विकल्प 3: बंदूक एक बहुत ही उपयोगी शस्त्र है। — दागी जाने वाली बंदूक अस्त्र है, और 'एक' अनावश्यक है: बंदूक बहुत उपयोगी अस्त्र है।
विकल्प 4: बाघ और बकरी एक घाट पर पानी पीती हैं। — पुल्लिंग और स्त्रीलिंग कर्ता 'और' से जुड़ें तो क्रिया पुल्लिंग बहुवचन होती है: ... पानी पीते हैं।