सूची -I को सूची -II से सुमेलित कीजिए :
| सूची -I शब्द | सूची -II संधि-विच्छेद |
|---|---|
| A. महेश | I. महा + ऋषि |
| B. महोत्सव | II. महा + औषधि |
| C. महौषधि | III. महा + ईश |
| D. महर्षि | IV. महा + उत्सव |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :
Answer & explanation
Correct answer: option 4
सही उत्तर विकल्प (4) है → A-III, B-IV, C-II, D-I
| सूची-I (शब्द) | सूची-II (संधि-विच्छेद) | व्याख्या |
|---|---|---|
| (A) महेश | (III) महा + ईश | आ + ई = ए (गुण संधि)। |
| (B) महोत्सव | (IV) महा + उत्सव | आ + उ = ओ (गुण संधि)। |
| (C) महौषधि | (II) महा + औषधि | आ + औ = औ (वृद्धि संधि)। |
| (D) महर्षि | (I) महा + ऋषि | आ + ऋ = अर् (गुण संधि)। |