सूची -I को सूची -II से सुमेलित कीजिए :
| सूची -I समस्त पद | सूची -II समास |
|---|---|
| A. करकमल | I. तत्पुरुष समास |
| B. सिरदर्द | II. द्विगु समास |
| C. बेशक | III. अव्ययीभाव समास |
| D. पंचतंत्र | IV. कर्मधारय समास |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :
Answer & explanation
Correct answer: option 1
सही उत्तर विकल्प (1) है → A-IV, B-I, C-III, D-II
| सूची-I (समस्त पद) | सूची-II (समास) | व्याख्या |
|---|---|---|
| (A) करकमल | (IV) कर्मधारय समास | कमल के समान कर (हाथ); उपमान-उपमेय संबंध। |
| (B) सिरदर्द | (I) तत्पुरुष समास | सिर में दर्द; उत्तर पद प्रधान। |
| (C) बेशक | (III) अव्ययीभाव समास | बिना शक के; पहला पद 'बे' अव्यय। |
| (D) पंचतंत्र | (II) द्विगु समास | पाँच तंत्रों का समाहार; पहला पद संख्यावाचक। |