सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए :
| सूची-I | सूची-II |
|---|---|
| विशेषण | उदाहरण |
| (A). गुणवाचक | (I). एक बालक लिख रहा है। |
| (B). संख्यावाचक | (II). वह कुत्ता काला है। |
| (C). परिमाणवाचक | (III). उस जंगल में शेर है। |
| (D). संकेतवाचक | (IV). एक लीटर दूध लाओ। |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :
Answer & explanation
Correct answer: option 2
सही उत्तर विकल्प (2) है → (A) - (II), (B) - (I), (C) - (IV), (D) - (III)
| सूची-I | सूची-II | व्याख्या |
|---|---|---|
| (A) गुणवाचक | (II) वह कुत्ता काला है। | 'काला' रंग (गुण) बताता है। |
| (B) संख्यावाचक | (I) एक बालक लिख रहा है। | 'एक' संख्या बताता है। |
| (C) परिमाणवाचक | (IV) एक लीटर दूध लाओ। | 'एक लीटर' नाप-तौल बताता है। |
| (D) संकेतवाचक | (III) उस जंगल में शेर है। | 'उस' जंगल की ओर संकेत करता है। |