निम्नलिखित में से अनेकार्थी शब्द और उसके अर्थ का कौन-सा युग्म ठीक है?
(A). अक्ष - आँख
(B). खग - मछली
(C). कर - किरण
(D). कोट - करोड़
(E). खर - गधा
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :
Answer & explanation
Correct answer: option 4
सही उत्तर विकल्प (4) है → केवल (A), (C) और (E)
(A) अक्ष - आँख — सही; 'अक्ष' = आँख, धुरी, पासा।
(B) खग - मछली — गलत; 'खग' = पक्षी।
(C) कर - किरण — सही; 'कर' = हाथ, किरण, टैक्स, सूँड।
(D) कोट - करोड़ — गलत; 'कोट' = किला; करोड़ = कोटि।
(E) खर - गधा — सही; 'खर' = गधा, तीखा, तिनका।