Practicing Success

Target Exam

CUET

Subject

Hindi

Chapter

Comprehension - (Narrative / Factual)

Question:
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़ कर प्रश्न का उत्तर दीजिए:-
यह प्रश्न इनसान की जिज्ञासा को सदा से मथता रहा है की अन्तरिक्ष में जीवन है की नहीं| इस
बारे में तरह -तरह के दावे,वैज्ञानिकों के प्रयोग,भविष्यवक्ताओं आदि ने इस कौतूहल को और
अधिक बढ़ाया है| क्या जीवन के लिए केवल धरती ही अनुकूल ग्रह है याया फिर सौर परिवार के
किसी अन्य ग्रह पर भी जीवन की सम्भावनाएँ हैं? यह प्रश्न सदा से ह मानव के लिए विशेष रहा है|
समय-समय पर उडनतश्तरियों के दिखाई देने से इस बात को और अधिक बल मिलता रहा है
की हमारी पृथ्वी को किसी अन्य ग्रह से कोई देख रहा है| इस संदर्भ में वैज्ञानिकों ने भी कौतूहल भरी
खोजें की हैं| अमेरिकी अन्तरिक्ष एजेंसी नासा के वैज्ञानिकों ने पहली बार एक ऐसा ग्रह खोज निकाला
है, जो पृथ्वी की तरह है| वैज्ञानिकों का कहना है- इस ग्रह पर पानी है| यह इनसानों के रहने के अनुकूल
भी है| इसका तापमान शून्य से 40 डिग्री के बीच है| वैज्ञानिकों ने इस ग्रह को केटू-18 बी नाम दिया है|
यह पृथ्वी से 111 प्रकाश दूर है| लन्दन के वैज्ञानिकों ने 'नेचर' नाम की पत्रिका में इस बारे में लिखा है|
वैज्ञानिकों ने बताया की यह ग्रह पृथ्वी से दुगुने आकार का है| अभी तक केटू-18 बी हमारे सौर मंडल
से बाहर इकलौता ऐसा ग्रह है, जहाँ जीवन की उम्मीद जताई जा सकती है| हालांकि इसे पृथ्वी का दूसरा
वर्जन या अवतार मानना जल्दबाजी होगी| खगोलशास्त्रीयों की एक बड़ी चिंता यह है की ग्रह बहुत
ज्यादा दूरी पर है| इसलिए अभी वहाँ पहुँचकर यह पता लगाना मुश्किल है की क्या वहाँ पहले से
जीवन है|
कौन-सा प्रश्न इनसान की जिज्ञासा को सदा मथता रहता है?
Options:
क्या जीवन के लिए केवल धरती ही अनुकूल ग्रह है?
उड़नतश्तरियाँ दिखाई देतीं हैं, तो हम उन्हें पकड़ क्यों नहीं पाते?
अन्तरिक्ष में जीवन है की नहीं?
सभी सही हैं
Correct Answer:
अन्तरिक्ष में जीवन है की नहीं?
Explanation:
अन्तरिक्ष में जीवन है की नहीं? यह प्रश्न इनसान की जिज्ञासा को सदा मथता रहता है|